Connect with us

उत्तराखण्ड

मनचले ने छत से मारी सीटी… पड़ोसन शिकायत करने पहुंची घर, फिर हुआ क्या…

मनचले युवक ने अपने पड़ोसन को जान से मारने की धमकी दे डाली, मामला बनभूलपुरा थाने के इंदिरा नगर का है, जहां महिला से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे युवक का विरोध करने पर युवक द्वारा महिला को गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।

यह शिकायत करने जब महिला युवक के घर पर पहुंची तो युवक के घरवालों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल भी हो गई, महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना बनभूलपुरा पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।

पीड़िता महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाला फैसल हसन अपनी छत पर खड़े होकर मेरी लड़की को सीटी मारने के साथ गंदे इशारे करता है, महिला द्वारा उसका विरोध किया गया तो आरोपी द्वारा गाली गलौज वह जान से मारने की धमकी दी गई।

जब वह महिला पड़ोस रहने वाले फैसल की शिकायत करने उसके घर पहुंची, तो फैसल और उसके घरवालो ने महिला पर धारदार हथियार से हमला बोलते हुए उसे खामोश होने की हिदायत दी, घायल महिला को हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद महिला द्वारा पुलिस से गुहार लगाई गई कि वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें, वही बनभूलपुरा पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]