Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग पर SSP मंजूनाथ टीसी ने पाया काबू (वीडियो)

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब डॉ. मंजुनाथ टीसी ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से चलती रोडवेज बस में लगी आग को समय रहते नियंत्रित करा लिया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:05 बजे भोटिया पड़ाव के पास नैनीताल रोड पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान SSP की नजर उनके आगे चल रही एक रोडवेज बस पर पड़ी, जिसके टायर के नीचे से अचानक आग की लपटें उठ रही थीं। यह बस अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी और चालक को इस खतरे का अंदाजा तक नहीं था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए SSP ने तुरंत अपनी गाड़ी से बस को ओवरटेक कर रुकवाया। बस रुकते ही उन्होंने स्वयं मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पास के पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाकर टायर में लगी आग पर काबू पाया गया। साथ ही कंट्रोल रूम को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। बस में सवार लगभग 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर रवाना किया गया। इस मौके पर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपने वाहनों की तकनीकी जांच नियमित रूप से करते रहें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]