Connect with us

उत्तराखण्ड

लो जी… राज्य के कैबिनट मंत्री ये भी हैं… जिन्हें कोविड का पाठ सीखने की जरूरत।

कोविड की तीसरी लहर को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से लेकर स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी हो, लेकिन उन्ही के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद कोविड के नियमो को धज्जियाँ उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

फ़ोटो में आप देख सकते हैं कि मंत्री जी किस तरह से मास्क को अपने पैरों पर लगाकर कोविड के नियमों और सरकार के प्रयासों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

वही मंत्री यतीश्वरानंद के साथ सरकार के अन्य दो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और विशन सिंह चुफाल भी साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यतीश्वरानंद इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं।

आज एक बार फिर से मास्क को पैरों में लगाकर सुर्खियो में आ गए हैं, जब सरकार के मंत्री ही इस तरह से गैरजिम्मेदाराना हरकत करेंगे तो सरकार की छवि कैसे बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]