उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की महत्वपूर्ण बैठक…
हल्द्वानी : राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर हरिद्वार के बाद कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में 21 मार्च को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत एक विशाल जनसभा आयोजित होगी जिसको केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे ऐसे में आज कार्यक्रम को लेकर कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले के डीएम और संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा और तैयारी को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21मार्च हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कई सारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।





