उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : 24 वी मास्टर सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिलाडियों को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया पुरस्कृत,आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल एवं पूजा नेगी महिला डबल्स में रही विजेता…
24 वी मास्टर सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर कुमाऊं आयुक्त / मा० सचिव मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत दिवस बिष्ट एवं नरेंद्र भुटियानी ने ट्राफी पर कब्जा किया
जिला नैनीताल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय सीनियर मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने-अपने वर्गों में कब्जा किया।
हल्द्वानी स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ माननीय .टी सी मंजूनाथ, वरिष्ठ .पुलिस अधीक्षक नैनीताल एवं अनुराधा पाल अपर सचिव आबकारी उत्तराखंड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि दीपक रावत, आयुक्त कुमाऊँ/ मा० सचिव मुख्यमंत्री का उनका स्वागत बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रितेश बिष्ट, सचिव नरेंद्र भुटियानी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही—
35 पुरुष एकल: अमित शर्मा (विजेता), लोकेश राठौर (उपविजेता रहे।
35 महिला एकल: पूजा नेगी (विजेता), स्वाति भोज (उपविजेता रही ।
35 प्लस डबलस महिला में अनुराधा पाल /पूजा नेगी विजेता रही।
40+ पुरुष एकल: अभिषेक अग्रवाल (विजेता), अनुज भास्कर (उपविजेता)
40+ महिला एकल: भावना रावत (विजेता), विमला आर्य (उपविजेता)
40+ पुरुष डबल्स: पवन गुप्ता / मानस शाह (विजेता)
45+ पुरुष डबल्स: दिवेश बिष्ट / दीपचंद पांडे (विजेता)
45+ मिक्स डबल्स: दिवेश बिष्ट / कविता भगत (विजेता)
45+ महिला एकल: कविता भगत (विजेता)
50+ महिला एकल: सोनम नेगी (विजेता), श्रुति (उपविजेता)
50+ पुरुष एकल: चंदन पवार (विजेता), महेश कंडवाल (उपविजेता)
55+ महिला सिंगल: दिनेश खड़वाल (विजेता), कमल डांग (उपविजेता)
60 प्लस पुरुष सिंगल नरेंद्र भुटियानी विजेता रहे।
65+ पुरुष सिंगल: अश्वनी कुमार (विजेता), किशोर कांडपाल (उपविजेता)
65 प्लस युगल पुरुष के के कांडपाल/ डी एस रावत विजेता
70+ पुरुष सिंगल: टी.एस. दानू (विजेता), विजय कुमार भटियाणी (उपविजेता)
70+ महिला सिंगल: पुनीता (विजेता), मधुनिशा (उपविजेता)
70+ मिक्स डबल्स: पुनीता नागपाल / एस.एस. पुनीत (विजेता)
70+ पुरुष डबल्स: आर.एस. राणा / पुनीत (विजेता)
75+ पुरुष सिंगल: सुनील कुमार (विजेता), बी.पी. गुप्ता (उपविजेता)
75+ पुरुष डबल्स: ए.एस. जोहार / सुनील कुमार विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उज्ज्वल, गोविंद परिहार, अमन नबियाल, गौरव नयाल, पियूष एवं हर्षित बिष्ट ने निभाई। आयोजन स्थल पर सुरेंद्र भुटियानी, अरविंद पांडे, भरत दास ,दलजीत सिंह ,पूरन बिष्ट, देवेश बिष्ट व खिलाड़ी व खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का संचालन पूर्व उपनिदेशक खेल सुरेश चंद पांडे द्वारा किया गया।
आयोजक सचिव नरेंद्र भुटियानी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की।





