Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कड़ाके की ठंड के बीच देर रात्रि बेस अस्पताल पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, मचा हड़कंप

हल्द्वानी में कड़ाके की ठंड में देर रात्रि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में छापा मारा,इस दौरान उनको कई सारी अनियमिताएं देखने को मिली, जिस पर कमिश्नर दीपक रावत बेहद नाराज दिखे,वार्ड के तरफ जाने वाले दोनों गेटों पर ताला लगा हुआ था।

वही दो गार्ड गैर हाजिर भी मिले, जिस पर उन्होंने पीआरडी के अधिकारी को भी मौके पर बुलाया, उन्होंने कहा यदि वार्ड में कोई घटना हो जाए तो कोई बाहर कैसे निकलेगा। देर रात बेस हॉस्पिटल इमरजेंसी में दो डॉक्टर तैनात मिले, इस दौरान उन्होंने बेस के कार्यवाहक सीएमएस को फोन लगवाया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने कहा जब वह मेरे बुलाने पर नहीं आ रहे हैं, तो इमरजेंसी में किसी घायलों और पीड़ितों को देखने कैसे पहुंचेंगे। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार को मौके पर बुलाया और उनको कहा जब वह देर रात बाहर निकलेंगे तभी व्यवस्था में सुधार आएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]