Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मुखानी में चोरी की घटनाओं का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, 9 लाख से अधिक के जेवरात बरामद, SSP ने किया खुलासा

हल्द्वानी: डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के दमदार नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त कार्रवाई में एसओजी और मुखानी पुलिस ने आरोपी के नेटवर्क को ध्वस्त कर करीब 9 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है।
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखानी क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा किया। पहला मामला सत्यानंद कॉलोनी बिठोरिया निवासी ललित सिंह के घर में हुई चोरी से जुड़ा था, जिसमें नगदी और चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। वहीं दूसरा मामला हिम्मतपुर मल्ला निवासी घनश्याम चंद्र के घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने का था।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद लगातार दबिश, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 3 अप्रैल 2026 को पुलिस ने गुसाईपुर तिराहे के पास से आरोपी मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी बेहट, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दोनों मामलों से संबंधित सोने-चांदी के आभूषण और कुल 22,460 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हरियाणा सहित कई राज्यों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।
इस सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह सहित सर्विलांस और सीसीटीवी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]