Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में यहां दिखा पहली बार क्रैब ईटिंग मंगूज, दुनियां में है मात्र छह प्रजाति

इन दिनों कॉर्बेट से लेकर कई वन्य अभ्यारण्यों में नये-नये पक्षी और जीव दिख रहे है। अब प्रदेश में पहला उत्तराखंड में पहली बार दिखा क्रैब ईटिंग मंगूज नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में दिखा है। यह मूवेंट नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में कैमरा ट्रैपिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई। उत्तराखंड में क्रैब ईटिंग मंगूज के मिलने की यह पहली घटना है।

बता दें कि पूरी दुनियां में मंगूज की 35 प्रजातियां पाई जाती हैं। भारत मे मंगूज की छह प्रजातियां पाई जाती हैं। क्रैब ईटिंग मंगूज मुख्य रूप से देश के पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम के काज़ीरंगा एवं मानस नेशनल पार्क में पूर्व में देखी गई हैं। घास के मैदान, झाडिय़ों, कृषि योगा भूमि इत्यादि इस जीव के आदर्श वासस्थल हैं। उत्तराखंड में इस प्रजाति के मंगूज के रिकॉर्ड होने की यह पहली घटना है जो नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सफलता को प्रदर्शित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]