Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: वन प्रभाग की कोटा रेंज में बाघ का हमला, मजदूर को मारकर जंगल में घसीटा

रामनगर वन प्रभाग की कोटा रेंज में बाघ के हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाघ ने एक मजदूर पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ मजदूर को जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद जंगल से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। मृतक मजदूर की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]