Connect with us

उत्तराखण्ड

जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद अभद्रता मामला नहीं रहा थम, यूथ कांग्रेस ने फूंका पुतला…

विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में भाजपा सांसद महेंद्र कश्यप द्वारा तीर्थ पुरोहितों को दी गई गाली गलौज और अभद्रता का मामला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, पुतला फूंका गया।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप नेगी ने कहा कि भाजपा के सांसद महेंद्र कश्यप ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक जागेश्वर धाम में तीर्थ पुरोहितों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है।

उसके लिए देवभूमि कभी भी भाजपा सांसद को माफ नहीं करेगी। उन्होंने भाजपा सांसद से इस पूरे प्रकरण में माफी मांगने की मांग की है। साथ ही भाजपा सांसद के खिलाफ सरकार से उचित कार्रवाई की भी मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]