Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : राजभवन घेराव की तैयारी में कांग्रेस,नेता प्रतिपक्ष ने बताया तराई के बड़े नेता जल्द कांग्रेस में होगी ज्वाइनिंग…

हल्द्वानी के कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में आज कांग्रेस पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में होने वाले राजभवन घेराव को लेकर चर्चा की गई और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से देहरादून पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के संपर्क में कुछ बड़े नेता हैं और आने वाले समय में कई प्रमुख नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस पर अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

वहीं कांग्रेस नेताओं ने जानकारी दी कि 12 फरवरी को हल्द्वानी में पार्टी की एक और महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत रावत ने कहा कि पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है और इस बार कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]