Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री चयन को लेकर पार्टी में बड़ी नाराज़गी, विरोध में सतपाल व हरक समेत अन्य खेमें…

खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से भाजपा के अंदर कई वरिष्ठ विधायकों की नाराजगी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सतपाल महाराज और उनके गुट के निवर्तमान मंत्री व कुछ विधायक आलाकमान के फैसले से नाखुश है।

आज मुख्यमंत्री पद की शपथ होनी है, ऐसे में यह माना जा रहा है कि समय रहते हुए अगर इन सभी वरिष्ठ निवर्तमान मंत्री और विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए तो इनमें से कुछ निवर्तमान मंत्री और विधायक कांग्रेस में शामिल होकर, घर वापसी कर सकते हैं।

क्योंकि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी कहा था कि जो सच्चे कांग्रेसी हैं और किसी वजह से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे, उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं, ऐसे में खटीमा से दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज भाजपा के कई वरिष्ठ विधायक तो कांग्रेस में जाने का मन बना रहें हैं।

सतपाल महाराज और उनका खेमा बेहद नाराज है, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल सहित भाजपा पृष्टभूमि के तीन निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और कुछ विधायक दिल्ली के सम्पर्क में बने हुए हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो शपथ ग्रहण से पहले अगर कुछ मान सम्मान नहीं किया गया तो, बगावत के आसार भी लग रहें हैं। कैबिनेट की शपथ में काफी विधायक नदारद भी हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेजी से चल रही है, वहीं कांग्रेस भी इन सब नजरों पर अपनी नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]