Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में आखिर भाजपा के क्यों हैं दो जिलाध्यक्ष, मेयर पर लगाये आरोप, इस्तीफा देने के बाद नवीन पंत ने किया खुलासा।

हल्द्वानी भाजपा में इन दिनों पूरी तरह से बगावत शुरू हो चुकी है। मेयर जोगिंदर रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी के खिलाफ भाजपा उत्तरी मंडल के पूर्व पदाधिकारियों ने आज अपना आक्रोश जाहिर किया।

बीते दिनों पहले भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत महामंत्री निशांत टंडन समेत महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था और आज उन सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए, हल्द्वानी मेयर जोगिंदर रौतेला और भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप जेनोटी पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

उत्तरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चुनौती ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनको निर्देश दिया कि आप भाजपा कार्यालय में कोई भी बैठक नहीं कर सकते हैं। वहीं हल्द्वानी मेयर जोगिंदर रौतेला उनके मंडल में कोई भी बैठक कर रहे हैं उनको उसकी सूचना नहीं दी जा रही है। साथ ही कई छोटे-बड़े निर्माण कार्य को भी उनके संज्ञान में नहीं लाया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में दखल दे रहे महामंत्री को कार्यकर्ता नहीं कर्मचारी चाहिए।

उनके क्षेत्र में कोई भी शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यक्रमों में उन को नहीं बुलाया जाता है, साथ ही गुपचुप तरीके से कई बैठकें की जा रही हैं, उनकी पूरी तरीके से अनदेखी की जा रही थी। जिसको उनके द्वारा शिकायत जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से भी किया गया था लेकिन प्रदीप बिष्ट ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, ऐसे में वह और उनके सहयोगी पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमेशा भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी ईमानदारी व निष्ठा के प्रति काम करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]