Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- भू माफियाओं में मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने किया इन जगह औचक निरीक्षण, मिली यह खामियां

मंडल स्तर पर भू माफियाओं के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बड़ी कार्रवाई की मूड में आ गए हैं। नैनीताल के दूरस्थ तहसील धारी क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा पतलिया मे किये गए अवैध कब्जे का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज राजस्व और वन विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।

कमिश्नर दीपक रावत ने निरीक्षण के दौरान पाया तहसील धारी के पतलिया में भूमाफियाओं का अवैध कब्जा व अवैध तारबाड, को हटाने के लिए उनके द्वारा पटवारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बेनाप भूमि पर जो भूमाफियाओं द्वारा अवैध खनन किया गया, उसका तत्काल चालान करने के निर्देश देते हुये चालान की राशि भी जल्द उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

कमिश्नर दीपक रावत ने दिये है कि बेनाप कि कितनी भूमि में अवैध कब्जा किया गया है, उसका लाल कलर से डी-मार्क करते रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, कमिश्नर ने अवैध पेड़ कटान के सम्बन्ध मे डीएफओ, रेंजर एवम राजस्व विभाग को शीघ्र सही-सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए है कि जो भी आज मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है एवं इस दौरान जो राजस्व भूमि पर अवैध निर्माण, अवैध पेड़ों की कटान, अवैध खनन पाया गया है, उसकी एक सप्ताह में सटीक आकलन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें यदि इसके उपरांत रिपोर्ट में कोई खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]