Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में आखिर कहां कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म…

हल्द्वानी – कलियुगी सौतेले पिता ने नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना दिया। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। घटना तीन माह पुरानी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत राजपुरा में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ‌किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा है कि 10 अगस्त की शाम वह किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाकर सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी गुमशुम रहने लगी। कारण जानने पर किशोरी ने आपबीती मां को बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]