Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में कहा मिला युवक का शव, फैली इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी, उसके शव को बरेली रोड के पास दिलशाद के बगीचा में फेंक दिया, वहीं इस हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द्र, सीओ प्रमोद साह, सहित थाना बनभूलपुरा के सभी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे जरूरत के फिंगरप्रिंट्स और अन्य चीजों को एकत्र किया, वही एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कैटरिंग का काम करने वाले मृतक युवक का नाम सोनू गुप्ता है, जो कि उजाला नगर का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया जिसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई है, पुलिस परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है, एसओजी और पुलिस की अन्य टीमें मामले के खुलासे को लेकर काम कर रही हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा, हम आपको बता दें कि हमारे द्वारा पूछताछ में पता चला है कि मामला आंतरिक है। प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है फिलहाल जब हत्या का खुलासा होगा तभी जाकर असलियत सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]