Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहनो पर लगेगा प्रतिबंध…

Haldwani news उत्तराखंड में 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहन अब एक अप्रैल से नहीं चल पाएंगे। मोटर यान अधिनियम में संशोधन किए जाने के बाद अब सरकारी विभागों में 15 साल से पुराने राजकीय वाहनों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया की एक अप्रैल से 15 साल पुराने सभी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। कुमाऊं मंडल में 1000 से ज्यादा ऐसे वाहन है जो 15 साल से भी पुराने हैं इनका संचालन अब बंद हो जाएगा,

इसको लेकर परिवहन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है विभागों को भी लिस्ट बनाकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन वाहनों में अधिकतर रोडवेज की बसें या सरकारी विभागों में चलने वाली गाड़ियां शामिल है। साथ ही जो सरकारी वाहन रिन्यू भी कराए गए हैं वह भी अब सड़क पर नहीं चल पाएंगे, यानी एक अप्रैल से 15 साल पुराने सभी वाहन कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]