Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा मलिक के बगीचे के पास अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, SDM और नगर आयुक्त ने की फैक्ट्री सीज

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई।प्रशासनिक टीम ने मलिक के बगीचे के पास स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा, जहाँ बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी स्वीकृति के कोल्ड ड्रिंक का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि फैक्ट्री में उत्पादित कोल्ड ड्रिंक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी।एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई फूड सेफ्टी अधिनियम के अंतर्गत की गई है। फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खाद्य उत्पाद निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]