Connect with us

उत्तराखण्ड

पति ने की विदेश में दूसरी शादी, तो पहली पत्नी पहुंची थाने, परिवार के खिलाफ दर्ज करवा दिया मुकदमा।

पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। दुबई में नौकरी करने वाला देहरादून निवासी संतोष की पत्नी ने पुलिस थाने पहुंच यह आरोप लगाया कि उसके पति द्वारा दुबई में दूसरी शादी कर ली गई है।

जैसे ही पहली पत्नी को पति द्वारा दूसरी शादी करने की भनक लगी तो वह अपने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार केदारपुरम निवासी रश्मि रावत ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2019 में संतोष रावत से हुई थी। शादी के लिए संतोष दुबई से एक महीने की छुट्टी पर देहरादून आया था। आरोपी पति ने शादी के एक महीने बाद ही रश्मि के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया था।

छुट्टी समाप्त होने पर वह अपनी नौकरी पर चला गया, दुबई जाने के बाद संतोष ने रश्मि से कोई संपर्क नहीं रखा 15 अक्टूबर 2019 को जब रश्मि ने संतोष को फोन किया तो वहां एक महिला ने कहा संतोष सो रहा है, छानबीन करने पर पता लगा चला कि संतोष ने दुबई में एक महिला के साथ रहता है। इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]