Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी: श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का पारंपरिक छोलिया और ढोल-दमाऊं के साथ हुआ भव्य स्वागत

हल्द्वानी: श्री बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत द्विवेदी पहली बार हल्द्वानी पहुंचे। उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में छोलिया नृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हेमंत द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी कार्यशैली की सराहना की।

पत्रकारों से बातचीत में हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने बताया कि अब तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, और केवल बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में ही अब तक 11 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। द्विवेदी ने कहा कि यात्रा को सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर समिति लगातार काम कर रही है और तीर्थ पुरोहितों से भी संवाद किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]