Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-ओपन यूनिवर्सिटी के पास जंगल में मिला युवक का सड़ा-गला शव, क्षेत्र में मची सनसनी

Haldwani News:उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के समीप जंगल में शुक्रवार दोपहर एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की हालत अत्यंत खराब है और प्रथम दृष्टया यह 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत होता है।

शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों के गुमशुदगी रजिस्टर खंगाल रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]