Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवक पर बाघ ने किया हमला, हुई युवक की मौत।

हल्द्वानी में बाघ के हमले में 32 वर्षीय एक युवक की जान चली गई है, काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमवाढूंगा मित्र पुरम का रहने वाला 32 वर्षीय युवक मुकेश जोकि मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर भी था। वह 26 दिसंबर से लापता था, परिजनों ने इस संबंध में काठगोदाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

मुकेश परिजनों से बिना कुछ कहे मित्र पुरम जंगल की तरफ चला गया, जिसकी तलाश की जा रही थी और आज उसका शव बरामद किया गया है, जिसपर बाघ ने हमला किया और उसकी मौत हो गई है, सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक और उनकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं मुकेश का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]