Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अपनी कई मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर गए पटवारी…

हल्द्वानी लेखपाल संघ के बैनर तले आज से सभी लेखपाल पटवारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हल्द्वानी तहसील में लेखपाल कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपाल संघ का कहना है कि राज्य सरकार द्वारा जमीनों के अंश निर्धारण को लेकर सभी लेखपालों को बिना सुविधाओं के काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पास कोई खतौनियों का डाटा उपलब्ध है ना ही उन्हें लैपटॉप या अन्य सुविधाएं दी गई है। इससे पूर्व पीएम किसान निधि के संबंध में भी लेखपालों से इसी तरह का कार्य कराया गया था, लेकिन इस बार लेखपाल संघ का कहना है कि सरकार उनसे काम कराए इसमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्हें काम करने के लिए सुविधा भी दी जानी चाहिए। इसलिए वह तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं आगे यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे रणनीति पर कार्य करेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]