Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दो गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल…

नैनीताल – हल्द्वानी रोड में दोगांव क्षेत्र में हल्द्वानी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गयी। एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया।

जिनको 108 से उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम लामाचोड़ निवासी भूपेंद्र सिंह बिष्ट वाहन संख्या यूके-04- एए- 2627 में हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य साथी डॉ. हिमांशु कांडपाल भी मौजूद थे। दोगांव क्षेत्र में पहुंचने पर सड़क पर हल्का कोहरा लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक संकरे मोड़ पर चालक को सड़क का अंदाजा नहीं आया और सड़क किनारे डिवाइडर न होने के कारण कार खाई में गिर गई।

हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान राहगीरों ने खाई से आवाज सुनी तो पुलिस को घटना की सूचना दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से खाई में उतर कर रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। जहां से उन्हें 108 के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने भूपेंद्र सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं दूसरे घायल का उपचार किया जा रहा है।

तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों घायलों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में एक की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]