Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – पुलिस को गलत सूचना देना इस व्यक्ति को पड़ा भारी, कटा 10 हजार का चालान…

एक व्यक्ति द्वारा उच्चाधिकारियों एवम थाना काठगोदाम पुलिस को फोन बार-बार फोन कर अपने साथ पूर्वी खेड़ा गौलापार में एक रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा अभद्रता करने कि सूचना दी जा रही थी,उक्त सूचना पर तत्काल उ०नि0 भुवन सिंह राणा को मय हमराही पुलिस बल के मौके पर जॉच हेतु रवाना किया गया मौके पर मौजूद व्यक्ति के साथ पूछताछ में किसी भी उच्चाधिकारियों एवम थाना काठगोदाम पुलिस को फोन करने से इनकार किया।

रेस्टोरेंट स्वामी व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ पर किसी के साथ अभद्रता या अन्य घटना होना प्रकाश में नहीं आया जांच से कॉलर के साथ अभद्रता की घटना की सूचना झूठी पायी गयी। मौके पर मौजूद कॉलर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था जो मौका पर अचानक स्कूटी लेकर मौके से तेजी से खतरनाक तरीके से भागने लगा पुलिस द्वारा पीछा कर उक्त स्कूटी को रोक कर चैक किया तो कॉलर द्वारा नशे तथा बिना कागजात के स्कूटी चलाता हुया पाया गया।

मौके पर जांच अधिकारी द्वारा अभद्रता किए जाने की सूचना दिए जाने वाले मोबाइल नंबर पर कॉल की तो स्कूटी चला रहे चालक के जेब में रखे फोन पर रिंग सुनाई दी पूछताछ पर बताया कि मैंने पुलिस को परेशान करने के लिए यह फोन नशे में कर दिया था उक्त व्यक्ति शिवराज सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल का बाद मेडिकल परीक्षण कराकर नशे में पुलिस को झूठी सूचना देने के संबंध में धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत रुपए 10000 का चालान किया गया तथा नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चालने व वाहन के कागजात ना होने पर उक्त स्कूटी को एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]