Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जेल में हुई कैदी की मौत, मचा हड़कंप।

Haldwani सब जेल में बंद कैदी की मौत हो गई, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 सितारगंज निवासी 54 वर्षीय तुफैल अहमद पुत्र अब्दुल करीम पॉस्को एक्ट में निरूद्घ था। उसे 8 जुलाई को उप कारागार हल्द्वानी लाया गया था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह नाश्ता करने के बाद कैदियों के साथ बैठा हुआ था। तभी अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा।

इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित ‌कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]