Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चाय बनाना महिला को पड़ा भारी, हुई मौत… जानिए वजह।

Haldwani news अलग-अलग घटनाओं में गंभीर दो लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गौलापार निवासी 57 वर्षीय शांति देवी पत्नी जीवन राम बीते दिवस चाय बनाने के दौरान अचानक आग की चपेट में आ गई। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

उधर दूसरी घटना में किरौला कॉलोनी मुखानी निवासी ट्यूबवैल ऑपरेटर 55 वर्षीय हरीश राम पुत्र ऐतराम मौर्या की स्कूटी में पांच दिन पूर्व गैस गोदाम रोड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]