Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : स्व.वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन…

स्व. श्री वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन*
बैडमिंटन एवं टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभबीएलएम एकेडेमी में ।
बीएलएम एकेडमी में स्व. श्री वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि डॉ. समीर वर्मा, अध्यक्ष जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल द्वारा किया गया।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं एवम् इस तरह के आयोजन से भविष्य में नए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विशिष्ट अतिथि श्री हेम कुमार पांडे, सचिव, जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
जिला टेनिस एसोसियेशन, नैनीताल के अधिकांश पदाधिकारी प्रातः ही टेनिस खेल प्रांगण पर पहुंच गए थे, मौके पर सभी अतिथियों से बीएलएम एकेडमी की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर, उप प्रधानाचर्या संगीता माथुर एवं जूनियर समन्वयक यास्मिन अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में हल्द्वानी के विभिन्न स्कूलों के 140 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. जिनमें शिवालिक इंटरनेशनल, दीक्षित इंटरनेशनल, ऑरम द ग्लोबल, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला, एआरपी, सेंट थेरेसा, गुरुकुल इंटरनेशनल, शेमफोर्ड, एवरग्रीन, इम्मोर्टल, डीपीएस और निमोनिक शामिल रहे ने. जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के सहयोग से आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में जिला ऊधम सिंह नगर और नैनीताल के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर 15 बालक वर्ग में अक्षय बंसल विजेता एवं रेवंत बाटला उपविजेता रहे . बालक वर्ग अंडर 18 सिंगल्स फाइनल में अक्षय बंसल विजेता आयुष जोशी उपविजेता रहे.बालिका वर्ग अंडर 18 सिंगल्स में शिवगुन कौर प्रथम ,अनाहिता पाठक द्वितीय और अर्शप्रीत तृतीय रही. अंडर 18 के बालक वर्ग डबल्स में अक्षय बंसल और जसराज ने विजेता तनमय और अभय ने उप विजेता का खिताब हासिल किया.निर्णायक की भूमिका श्री राजेश कुमार ने निभाई, खेल विभाग के हर्ष गोयल, निश्चल जोशी, संजय सजवाण, दिनेश जोशी, रंजना बोरा और वंदना नेगी ने सहयोग किया। आयोजन का संचालन राज चौहान एवं हेमंत जोशी ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच कल खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]