Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सीएम पुष्कर धामी के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य कर विभाग ने त्योहारों सीजन में जीएसटी चोरी पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्यवाही की है। राज्य कर आयुक्त सोनिका सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर आयुक्त राकेश वर्मा (कुमाऊं जोन, रुद्रपुर हल्द्वानी) और संयुक्त आयुक्त (एसआईबी/प्रवर्तन) संयुक्त आयुक्त रोशन लाल के नेतृत्व में गठित दो विशेष टीमों ने हल्द्वानी के पटाखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर गहन छापेमारी की। कार्यवाही में भारी अनियमितताएं सामने आईं और मौके पर ही व्यापारियों से 13 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया।

दोनों टीमों ने एक साथ की कार्यवाही
संयुक्त आयुक्त (विभागीय अनुसंधान/प्रवर्तन) रोशन लाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दो प्रमुख फर्मों की जांच की। जांच के दौरान टीम को व्यापारियों के खरीद-बिक्री के रिकार्ड, स्टॉक और जीएसटी रिटर्न की जांच की। जांच में भारी अनियमितताओं और कर चोरी के संकेत पाए गए।
फर्मों के दस्तावेजों और वास्तविक स्टॉक में स्पष्ट अंतर मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही टैक्स की बसूली की। परिणामस्वरूप दोनों प्रतिष्ठानों से कुल ₹13 लाख का राजस्व तत्काल जमा कराया गया। विभागीय टीम ने यह स्पष्ट किया है कि संबंधित फर्मों की विस्तृत गतिविधियों की आगे विस्तृत जांच की जाएगी और आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

10 से ज्यादा अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
इस व्यापाक अभियान में राज्य कर विभाग के 10 से अधिक अधिकारी शामिल रहे। इनमें डिप्टी कमिश्नर हेमलता शुक्ला, असिस्टेंट कमिश्नर दीपक कुमार, हितेश पंत, सूरज सिंह, उज्जवल डालाकोटी, राज्य कर अधिकारी प्रशांत शुक्ला, आशीष, आकाश, राम रहे, तनुजा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विभाग का कड़ा संदेश: “त्योहारों में व्यापार की आड़ में कर चोरी बर्दाश्त नहीं”
संयुक्त आयुक्त रोशन लाल ने कहा कि त्योहारों सीजन में व्यापारिक गतिविधियों की आड़ में टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग सख्त नजर रखेगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हर व्यापारी को पारदर्शी और वैधानिक व्यापार करना होगा। कर चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त तरह की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।”

आगामी सघन जांच की तैयारी
विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में हल्द्वानी में त्योहारी कारोबारियों की स्टॉक और जीएसटी रिटर्न की गहन जांच की जाएगी। राज्य कर विभाग ने सभी व्यापारियों को आगाह किया है कि वे समय पर जीएसटी दाखिल करें और सही व्यापारिक विवरण दें, अन्यथा भारी जुर्माने और कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]