Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: SSP मंजुनाथ टीसी ने किया चोरी का खुलासा, शातिर चोर गौरव गिरफ्तार, करीब 13 लाख के जेवरात व नगदी बरामद

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि वह 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ली।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र को सौंपी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध की पहचान की।
13 मार्च 2026 को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (25 वर्ष) पुत्र संतोष कुमार निवासी चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए सोने के आभूषण, नगदी और एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि बरामद सामान की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना काठगोदाम में चोरी का मुकदमा दर्ज है और उसका अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
चोरी की घटना के सफल खुलासे में कांस्टेबल बलवंत सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]