Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हरीश रावत की राजनीतिक छुट्टी पर अटकलें, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बोले कांग्रेस में सब कुछ ठीक

हल्द्वानी: उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘राजनीतिक छुट्टी’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस में छह निर्दलीय नेताओं की जॉइनिंग के बाद से ही हरीश रावत सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बनाए हुए नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की कांग्रेस में जॉइनिंग नहीं होने से हरीश रावत नाराज हैं। हालांकि इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद या नाराजगी नहीं है। यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं के बीच लगातार संवाद बना हुआ है और संगठन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि असंतोष जैसी कोई स्थिति नहीं है और उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और विपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]