Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसडीएम राहुल शाह ने इन विभागों के साथ गौला पुल का किया निरीक्षण…

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा ने आज गौला पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम उपस्थित रही।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि गौला पुल से सटे पीडब्ल्यूडी के संपर्क मार्ग में भूमि कटाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आगामी मानसून के दौरान सड़क के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रेलवे सुरक्षा कार्य एवं गोला पुल के मध्य क्षेत्र की सुरक्षा हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।मानसून पूर्व आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु, एसडीएम हल्द्वानी द्वारा दोनों विभागों को निर्देशित किया गया कि तत्काल प्रभाव से अस्थाई सुरक्षात्मक कार्य प्रस्तावित कर कार्य प्रारंभ करें, जिससे संपर्क मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]