Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसडीएम राहुल ने फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहे तक नाले के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण…

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा आज फॉरेस्ट चौकी से चौफला चौराहा तक बिठौरिया नाले के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उक्त परियोजना के अंतर्गत फॉरेस्ट चौकी नाले के जल प्रवाह को मोड़ने हेतु सीसी नाला (कंक्रीट नाला) का निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जलभराव और नाले की अव्यवस्था की समस्याओं का समाधान हो सके। यह परियोजना जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वीकृत की गई है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह ने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर स्थानीय निवासियों को जलभराव और जल निकासी की समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश रावत, सिंचाई विभाग के एसडीओ श्री मनोज तिवारी, और नायब तहसीलदार हल्द्वानी श्री डी.सी. मिश्रा भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]