Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रामपुर रोड में सड़क हादसा, एक की मौत दो घायल, अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने पर हादसा

Haldwani news – हल्द्वानी के रामपुर रोड के बेलबाबा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक महिला अल्मोड़ा सोमेश्वर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सोमेश्वर का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद से सोमेश्वर वापस जा रहा था, तभी इनकी कार अनियंत्रित होकर बेलबाबा मंदिर के पास पेड़ से जा टकराई।

पेड़ से टकराते ही कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीपी नगर चौकी की पुलिस ने सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। कार सवार चालक और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]