Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: राधा आर्या को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का महानगर समन्वयक बनाया गया

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत राजपुरा वार्ड की पूर्व पार्षद राधा आर्या को उनकी संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और लगन को देखते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, हल्द्वानी का महानगर समन्वयक नियुक्त किया गया है।राधा आर्या पूर्व में यूथ कांग्रेस में उपाध्यक्ष एवं महासचिव पद का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं। वे लगातार सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय रही है।कांग्रेस संगठन ने उम्मीद जताई है कि राधा आर्या अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूत करेंगी तथा पंचायत स्तर पर पार्टी को नई दिशा प्रदान करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]