Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी नैनीताल, DM ललित मोहन रयाल ने बताया तैयारियां हुई पूरी

हल्द्वानी: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर 3 नवंबर को नैनीताल पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में राष्ट्रपति का यह दौरा विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रपति मुर्मू 3 नवंबर की शाम को नैनीताल राजभवन पहुंचेंगी, जहां वह राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में भाग लेंगी।अगले दिन 4 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगी। इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।सभी कार्यक्रमों के उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने उनके दौरे को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं कर ली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]