Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस ने फरार फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को मुंबई से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे बॉलीवुड फिल्म निर्देशक कवल शर्मा को मुंबई के अंधेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।अभियुक्त कवल शर्मा के विरुद्ध हल्द्वानी न्यायालय ने चेक बाउंस मामले (धारा 138 एन.आई. एक्ट) में एक वर्ष के कारावास एवं ₹51,10,000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी। न्यायालय के आदेशों का पालन न करने और फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए थे।आपको बता दें साल 2013 में कवल शर्मा की एक फिल्म “दिल्ली आई” रिलीज़ होने वाली थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात हल्द्वानी के एक व्यवसायी की मॉडल बेटी से हुई। फिल्म में निवेश के नाम पर उन्होंने उससे ₹35 लाख का ऋण लिया और 30 दिनों में लाभ सहित ₹50 लाख लौटाने का वादा किया। इस राशि के बदले दिए गए चेक बाउंस हो गए।पीड़िता ने 2015 में हल्द्वानी न्यायालय में मामला दायर किया, जिसमें 2019 में उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई। अभियुक्त ने सत्र न्यायालय में अपील की, लेकिन 2022 में वह भी खारिज कर दी गई। इसके बाद से ही कवल शर्मा फरार चल रहे थे और अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले के सभी थानों को फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और निरंतर निगरानी के आधार पर कवल शर्मा की लोकेशन ट्रेस की।दिनांक 07 जून 2025 को पुलिस टीम ने मुंबई के सिटी मॉल परिसर, रिंग रोड, अंधेरी (थाना अंबोली क्षेत्र) से कवल शर्मा को गिरफ्तार किया और उसे हल्द्वानी लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।कवल शर्मा बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रह चुके हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्मों में “जीते हैं शान से”, “हीरालाल पन्नालाल”, “नमक”, “जिम्मेदार”, “गुनाहों का देवता”, “दिल्ली आई”, “उस्ताद”, और “मर मिटेंगे” शामिल हैं। उन्होंने संजय दत्त, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र जैसे बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है।गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारीउपनिरीक्षक देवेंद्र राणा (थाना तल्लीताल)उपनिरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव)कांस्टेबल संतोष कुमारकांस्टेबल ललित रेखाड़ीहल्द्वानी पुलिस की इस कार्रवाई से कानून से भाग रहे अन्य अपराधियों में भी खलबली मच गई है। प्रशासन का कहना है कि फरार चल रहे वांछितों की धरपकड़ के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]