उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: पेट्रोल पंप कर्मचारी से जमकर मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर रोड के पास एक पेट्रोल पंप में बोतल में पेट्रोल ना देने पर कर्मचारियों के साथ स्कूटी सवार कुछ युवकों ने मारपीट की है जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, रामपुर रोड के पास एक पेट्रोल पंप में आज शाम के समय स्कूटी सवार कुछ युवक पेट्रोल लेने पहुंचे उनके द्वारा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बोतल में पेट्रोल देने को कहा गया जिस पर कर्मचारी ने भारत सरकार की एसओपी का जिक्र करते हुए पेट्रोल देने से इनकार कर दिया जिसके बाद युवकों ने कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की है,जिसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है फिलहाल पेट्रोल पंप के मालिक द्वारा पुलिस को इस विषय में तैयारी दी गई है और कार्रवाई की मांग की गई है,वहीं पेट्रोप पंप संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग पुलिस और प्रशासन से की है।





