Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ओम भंडारी का नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

हल्द्वानी: युवा खिलाड़ी ओम भंडारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सातवीं जूनियर बॉक्सिंग गर्ल्स एवं बॉयज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए स्थान बना लिया है। ओम का चयन 57 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है, जहां वह उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में ओम भंडारी खेलो इंडिया के तहत पुणे स्थित एएसआई सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बॉक्सिंग कोच ललित मोहन कुंवर और बबीता बसेरा ने बताया कि उत्तराखंड टीम के चयन के लिए ट्रायल रुद्रपुर में आयोजित किया गया था। इस ट्रायल में कोटद्वार, काशीपुर सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ओम के परिवार और खेल से जुड़े कई लोग मौजूद रहे, जिनमें उनकी माता संतोषी गुरुरानी, सचिव गोपाल कोलिया, नवीन टमटा, मुखर्जी सर और डीसी भट्ट शामिल रहे। सभी ने ओम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सातवीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन नागपुर में 4 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]