उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने ट्रचिंग ग्राउंड में लेगसी प्लांट का किया निरीक्षण…

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज हल्द्वानी के ट्रचिंग ग्राउंड में लेगसी वेस्ट निस्तारण के संबंध में लगे प्लांट का निरीक्षण किया गया। जिसमें तेजी से लेगसी वेस्ट निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। मौके पर कंपनी के उपस्थित कार्मिकों के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगभग 1000mt प्रतिदिन लेगसी वेस्ट का निस्तारण किया जा रहा है। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस संबंध में एक नया प्लांट भी लगाया जाएगा जिसके लिए प्लेटफार्म का सिविल कार्य करवा लिया गया है। जल्द ही प्लांट का इंस्टालेशन कार्य भी पूर्ण के लिया जाएगा। इससे निकलने वाले RDF का भी निस्तारण हेतु प्लांटों में भेजा जाना शुरू कर दिया गया है, नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया लेगसी प्लांट के शुरू होने से शहर का कूड़ा धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।







