Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर आयुक्त ऋचा सिंह बनीं देवदूत, सड़क हादसे में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल(वीडियो)

हल्द्वानी: नगर निगम की आयुक्त ऋचा सिंह एक बार फिर संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय की मिसाल बनकर सामने आईं। लालडांट क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी सवार महिला को एक टुकटुक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला के हाथ में गहरी चोट आई और हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

हादसे के वक्त संयोगवश मौके से गुजर रहीं नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्थिति को भांपते हुए बिना देर किए घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार जारी है।

नगर आयुक्त ने बताया कि टुकटुक चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था, जिसके चलते स्कूटी सवार महिला उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने भी नगर आयुक्त के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की और कहा कि उनका यह मानवीय चेहरा शहरवासियों के लिए एक प्रेरणा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]