Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीपीजी के छात्रों ने काटा हंगामा, प्राचार्य को बनाया बंधक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज (वीडियो)

कुमाऊँ के सबसे बड़े हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज कर दिया है। कॉलेज में एडमिशन की सीटों को बढ़ाने की मांग को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आंदोलन कर रहे थे और आज छात्रों ने सीओ की गाड़ी को घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया जिससे नाराज छात्रों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा।

छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य बी आर पंत को उनके कार्यालय में ही बंधक बना लिया, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों की भारी भीड़ जुट गई, पुलिस और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई जिसके बाद पुलिस ने छात्रों के ऊपर बल प्रयोग किया, पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में छात्र अब भी प्राचार्य को बंधक बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही छात्रों ने मांग की है की एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए सीटें बढ़ाने के साथ ही लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई की जाए, प्राचार्य छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं और छात्र मानने को तैयार नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]