Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर की सख्त कार्रवाई…

हल्द्वानी : कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

आयुक्त श्री रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना लाइट के किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर संचालित न होने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत गंभीर विषय है, अतः राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]