Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खेत में पहुंचकर किया डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

हल्द्वानी : जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का कार्य शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने रामपुर रोड स्थित हरिपुर रतन सिंह गांव में स्वयं खेत में पहुंचकर सर्वे की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और मौके पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। आयुक्त ने बताया कि यह केंद्र सरकार की एक आधुनिक पहल है, जिसके तहत मोबाइल आधारित तकनीक, जियो-फेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से खेतों में बोई गई फसलों का रियल टाइम और सटीक डेटा एकत्र किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पारंपरिक सर्वे प्रणाली को डिजिटल माध्यम से बदलकर फसलों का सही आकलन करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों की जमीन और फसल से संबंधित वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध होंगे, जिससे जरूरतमंद किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। साथ ही, फसल बीमा, आपदा के समय मुआवजा और फसलों के विपणन में भी यह योजना सहायक साबित होगी।
दीपक रावत ने बताया कि अभी तक विभिन्न स्रोतों से फसलों के आंकड़ों में भिन्नता रहती थी, लेकिन इस योजना के तहत वास्तविक समय में फसलों के क्षेत्रफल और प्रकार का सटीक आंकलन किया जा सकेगा। इससे कृषि रणनीति बनाने और बाजार उपलब्ध कराने में भी आसानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य समयबद्ध और पूरी शुद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि केंद्र सरकार से मिलने वाले प्रोत्साहन का लाभ भी प्रदेश को मिल सके। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे, राजस्व निरीक्षक अरुण देवरानी, उप निरीक्षक अरुण वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]