Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ 2 शातिर चोरों को काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दिनांक 22.10.2025 को वादी विकास कुमार मंडल पुत्र विनय कुमार मंडल निवासी नवादखेड़ा रामलाल कॉलोनी काठगोदाम द्वारा थाना काठगोदाम में आकर स्वंय की मोटर साईकिल का दिनांक 21.10.2025 को चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी। साथ ही अन्य 02 लोगों द्वारा भी थाना काठगोदाम में उनकी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई।वादियों की तहरीरों के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0–133/25, 303(2) बीएनएस बनाम सौरभ आर्या, एफआईआर नं0 134/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात व एफआईआर नं0 135/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किये गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 रविन्द्र सिह राणा के सुपुर्द की गयी।

पुलिस कार्यवाही

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए चोरी की घटनाओं का अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

जिस आदेश के क्रम में श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी एवं श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु मुखबिर मामूर किये गये। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गौलापुल के पास से लाल व काली रंग की मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पूर्व में थाना काठगोदाम पर एफ.आई.आर.नं0- 133/2025 धारा 303(2)बीएनएस पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- सौरभ आर्या पुत्र योगेश आर्या निवासी बागजाला गौलापार थाना काठगोदाम जिला नैनीताल उम्र 26 वर्ष।

2- संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट निवासी तल्ला बागजाला गौलापार काठगोदाम थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल उम्र – 24 वर्ष है।

पूछताछ अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त गण ने पूछताछ पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे वह बेचने के लिए जा रहे थे। अभियुक्तों से थाना काठगोदाम पर पंजीकृत अन्य मुकदमों से सम्बन्धित चोरी की अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त सौरभ आर्या उपरोक्त की निशानदेही पर 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा 02 स्कूटी बरामद की गई। उक्त चोरी दुपहिया वाहनों के संबंध में भी हल्द्वानी तथा काठगोदाम में पूर्व में अभियोग दर्ज किए गए हैं।

बरामद दोपहिया वाहन

1- मो0सा0 UK04AG-1939 हीरो एचएफ डीलक्स, मु0अ0स0–133/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना काठगोदाम।

2- मो0सा0 संख्या UK 04 AG 1250 होण्डा स्पैलंडर प्लस, मु0अ0स0–134/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना काठगोदाम।

3- मो0सा0 संख्या UK 04 L 0785 प्लसर 135 मु0अ0स0–135/25 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना काठगोदाम।

4- हल्द्वानी डहरिया से पुराना माडल स्कूटी जिसका चैसिस नं0 ME4JF082C68195002 है।

5- इकोटाउन डहरिया से चोरी स्कूटी एक्टिवा 4 जी, जिसका चैसिस नं0 ME4JF50CMHT18244 है।

आपराधिक इतिहास 👉अभि0 सौरभ आर्या उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण :-
1- एफआईआर नं0 – 153/2024, धारा 25 आर्म्स एक्ट (थाना बनभूलुपरा)
2- एफआईआर नं0 – 185/2024, धारा 379/411 भादवि (थाना हल्द्वानी)
3- एफआईआर नं0 – 97/2025, धारा 115(2)/131/191(2) बीएनएस (थाना काठगोदाम)

👉 अभि0 संजय बिष्ट उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व पंजीकृत अभियोग का विवरण :-
1- एफआईआर नं0 – 53/2023, धारा 379/411 भादवि (थाना काठगोदाम)

पुलिस टीम
1. श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम
2. उ0नि0 रविन्द्र राणा प्रभारी चौकी खेड़ा, थाना काठगोदाम
3. कानि0 11 अशोक रावत थाना काठगोदाम
4. कानि0 992 प्रेम प्रकाश थाना काठगोदाम
5. कानि0 851 सुरेन्द्र सिह थाना काठगोदाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]