Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक्सपायर्ड केमिकल और गंदगी के बीच हो रहा था उत्पादन

हल्द्वानी: बेवाजोली लॉज क्षेत्र में संचालित एक अवैध आइसक्रीम निर्माण इकाई का आज प्रशासनिक टीम ने भंडाफोड़ किया। अपर जिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा की गई इस छापेमारी में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर एक्सपायर्ड केमिकल का उपयोग, गलत ब्रांडिंग, प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग और अत्यंत गंदे व अस्वच्छ हालातों में उत्पादन करते पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि यह अवैध इकाई एक आवासीय भवन के भूतल में संचालित हो रही थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मौके से आइसक्रीम के सैंपल एकत्र किए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अतिरिक्त, जांच टीम को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग भी मिला, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। वहीं, वस्तु एवं सेवा कर (GST) के उल्लंघन की आशंका पर अपर आयुक्त जीएसटी हेमा शुक्ला और जीएसटी अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कर चोरी की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मनीषा बिष्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा, पूर्ति निरीक्षक और जीएसटी अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]