Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिए स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज 2026 तक शुरू करने की घोषणा

हल्द्वानी में प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज देर शाम गौजाजाली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो जूस फैक्ट्रियों को सील कर दिया। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जूस निर्माण में भारी गड़बड़ी और हानिकारक पदार्थों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। साथ ही घरेलू बिजली कनेक्शन के जरिए व्यावसायिक कार्य भी किया जा रहा था।

प्रशासन की टीम ने दोनों जूस फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। वहीं, निरीक्षण के दौरान पास में ही एक अवैध क्लिनिक भी संचालित होता पाया गया। यहां आयुर्वेदिक डॉक्टर एलोपैथिक दवाइयां बांटते हुए पकड़े गए, और डेंटल सर्जरी होने की भी आशंका जताई गई है। मौके पर मौजूद चिकित्सक प्रशासन को कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते क्लिनिक को भी तत्काल बंद कर दिया गया।

एसडीएम राहुल शाह ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) नैनीताल को क्लिनिक के दस्तावेजों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]