उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : हल्द्वानी टैक्स बार ने इनकम टैक्स 11 को 20 रनों से हराया…
हल्द्वानी टैक्स बार ने इनकम टैक्स 11 को 20 रनों से हराया।। इनकम टैक्स और हल्द्वानी टैक्स बार के बीच मैत्री क्रिकेट मैच कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुवा में खेला गया। हल्द्वानी टैक्स बार के कप्तान सूरज नेगी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हल्द्वानी टैक्स बार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। टीम के लिए दीपक सिंह बिष्ट ने शानदार 65, सुनील पाठक ने 36 और देवकी नंदन भट्ट ने 22 रनों का योगदान दिया। इनकम टैक्स के गेंदबाज जितेंद्र सोनकर ने 3 विकेट और रामकिशन ने 2 विकेट लिए ।निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनकम टैक्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना पाई और हल्द्वानी टैक्स बार ने 20 रनों से मैच जीत लिया। जितेंद्र सोनकर 51 रतन प्रकाश ने 23और रिंकू कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया।हल्द्वानी टैक्स बार के गौरव जोशी ने 5 , सुरेश बेलवाल 3 और पवन गुप्ता ने 1 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बॉलिंग के लिए हल्द्वानी टैक्स बार के गौरव जोशी को दिया गया।इस मौके पर इनकम टैक्स के प्रधान आयकर आयुक्त नरेन्द्र सिंह जंगपांगी जी, बलूनी जी(आई0 टी0 ओ0),लोकेश मीना जी (आई0 टी0ओ0),दुशयन्त जी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





