Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) विरेंद्र सिंह चड्डा ने दिया त्यागपत्र

हल्द्वानी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जिले की सर्वोच्च संस्था में मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) के रूप में सेवा दे रहे विरेंद्र सिंह चड्डा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने यह सेवा 10 अक्टूबर 2024 से संभाली थी। अपने त्यागपत्र में विरेंद्र सिंह चड्डा ने बताया कि कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से वे अब इस सेवा को आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने विनम्रतापूर्वक मुख्य सेवादार पद से इस्तीफा प्रस्तुत किया है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरु रूप साध संगत से अनुरोध किया है कि उनसे सेवा के दौरान अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि को क्षमा किया जाए तथा उनके त्यागपत्र को स्वीकार करने की कृपा की जाए। विरेंद्र सिंह चड्डा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत का आभार भी व्यक्त किया और सभी का धन्यवाद किया। आपको बता दें कि एक सेवादार के रूप में वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्यक्रम कर अपनी छवि का आदर्श रूप प्रस्तुत किया। गुरुपर्व से लेकर नगर कीर्तन को भव्य रूप देने और शहर को अलग पहचान देने का योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]