Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौलापार क्रिकेट लीग स्थगित, दर्शकों में नाराजगी, स्टेडियम गेट पर हंगामा (वीडियो)

हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रही एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) का उद्घाटन मुकाबला अचानक स्थगित कर दिया गया। मैच रद्द होने की सूचना मिलते ही स्टेडियम पहुंचे दर्शकों में नाराजगी फैल गई और मुख्य द्वार पर देर शाम तक हंगामा होता रहा।लीग का पहला मुकाबला उत्तराखण्ड सोल्जर्स और दिल्ली नाइट्स के बीच खेला जाना था। उद्घाटन अवसर पर लोक कलाकार राकेश खनवाल, कैलाश कुमार, रागनी ग्रुप, हर्षिता कोहली और अंकित कुमार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित थीं। प्रतियोगिता में मसूरी किंग्स, यूपी वारियर्स, हल्द्वानी टाइगर्स, दिल्ली नाइट्स, उत्तराखण्ड सोल्जर्स और वाराणसी वाइपर्स सहित कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं।आयोजक विकास ढाका ने बताया कि दिल्ली से हल्द्वानी आते समय उनके वरिष्ठ साझेदार प्रमोद सिंह का अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इस दुखद घटना के चलते शोक स्वरूप लीग को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पहला मुकाबला अब मंगलवार या बुधवार को आयोजित किया जाएगा और खरीदे गए टिकट आगामी मैच में मान्य रहेंगे।वहीं, टिकट रिफंड को लेकर दर्शकों में असंतोष देखा गया। स्टेडियम पहुंचे शरद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पांच टिकट ₹7500 में खरीदे थे, लेकिन मैच न होने के बावजूद टिकट का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अगले दिन शहर से बाहर जाना है, जिससे वे अगला मैच भी नहीं देख पाएंगे। आरोप है कि शाम करीब 5:40 बजे तक टिकटों की बिक्री जारी रही, जबकि मैच स्थगित होने की सूचना बाद में दी गई। रिफंड को लेकर स्पष्ट व्यवस्था न होने से दर्शकों का आक्रोश बढ़ गया और स्टेडियम परिसर में देर शाम तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]